चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण
31-Dec-2019 07:53 AM
PATNA : अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो यह खबर आपके काम की है। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी 15 जनवरी तक नया वोटर आईडी बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। आयोग के निर्देश पर एक स्पेशल ड्राइव चलाकर नए वोटरों को आईडी कार्ड जारी करने का काम चल रहा है। नए वोटर आईडी कार्ड के साथ-साथ जिन लोगों के आईडी कार्ड में कोई गलती है उसे सुधरवाने का भी मौका 15 जनवरी तक है।
अगर आप पहले से वोटर है और अपने विधानसभा क्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं तब भी आप आवेदन कर सकते हैं। सभी तरह के आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। www.nvsp.com पर लॉग इन करने के बाद आप ऑनलाइन वोटर आईडी बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एंड्राइड मोबाइल फोन यूजर वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर उसके जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो ऑफलाइन मोड में आप सीधे अपने बीएलओ को आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रखंड, अनुमंडल, जिला निर्वाचन शाखा पर भी वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है, इसकी अंतिम तारीख 15 जनवरी रखी गई है।