Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन
06-Nov-2019 01:31 PM
By Rahul Singh
PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 15 दिसंबर से जेडीयू का विधानसभा सम्मेलन शुरू होगा जो 5 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश जदयू कार्यालय में आज पार्टी पदाधिकारियों और संगठन प्रभारियों के साथ हुई बैठक में इस कार्यक्रम पर मुहर लग गई है।
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी की 15 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। इन 21 दिनों में प्रदेश स्तर के तमाम नेता विधानसभा सम्मेलनों में शिरकत करेंगे।
बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष और सचिव का चयन कर लिया जाए। प्रखंड से लेकर जिला कमेटी तक के गठन के साथ-साथ सभी विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। आरसीपी सिंह ने आज की बैठक में सभी को यह निर्देश दिया है कि संगठन स्तर पर केवल कागजी कार्रवाई करने की बजाय जमीन पर उतरकर संगठन को सशक्त बनाने पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।