Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
10-Nov-2021 01:05 PM
DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला बीते दिनों सामने आया था, जो काफी हैरान करने वाला था। दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी ऑटो रिक्शावाले के साथ फरार हो गई थी। वह महिला से 13 साल छोटा था। जिसके प्यार में वह पागल थी। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि महिला अपने रईस पति को छोड़कर ऑटो रिक्शेवाले के साथ भाग गई थी। 47 लाख रुपये कैश और कीमती गहने लेकर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। करीब एक महीने पहले दोनों खंडाला सहित कई जगहों पर घुमे लेकिन जब पैसे खत्म होने लगे तब महिला अपने घर लौट आई। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां खजराना थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला सोमवार की रात घर आ गयी है। महिला ने खजराना थाने में अपना बयान दर्ज कराया है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वही महिला का पति भी उसे अब अपने साथ रखना चाहता है। 47 लाख में से 34 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन महिला का प्रेमी ऑटो ड्राइवर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। महिला अपने साथ जो गहने लेकर गयी थी उसे भी वह अपने साथ लेकर आई है।
खजराना थाना पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि वह घर से कैश लेकर निकली थी उसने एक टैक्सी को किराए पर लिया और प्रेमी के साथ भाग गयी। पहले वह पीथमपुर गई उसके बाद जावरा, शिर्डी, लोनवाला, नासिक, बड़ोदरा, खंडाला और सूरत सहित कई जगहों का दोनों ने भ्रमण किया। जब उसके पैसे कम पड़ने लगे तब वह करीब एक महीने बाद इंदौर लौट आई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने से 13 साल छोटे प्रेमी जो पेशे से ऑटो ड्राइवर था उसके बाद भाग गयी थी। उसका पति उसे काफी परेशान करता था इसलिए उसने यह कदम उठाया। अब वह पति के साथ रहना चाहती है। अब पति भी उसे अपने साथ रखना चाहता है। वही खजराना थाने के सीएसपी जयंत राठौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ 47 लाख रुपये लेकर घर से भाग गयी थी।
ऑटो ड्राइवर ने 34 लाख रुपये अपने दो साथियों को दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के दोस्त को रितेश ठाकुर और फुरकान को धड़ दबोचा था जिसके पास से 34 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है। ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।