PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
25-Nov-2020 03:52 PM
PATNA : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सातवें चरण के लिए निर्धारित समय सारणी में संशोधन किया गया है. इसके तहत जिन आवेदकों ने सातवें चरण में आवेदन दिया था उनका अंतिम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को किया जाएगा.
इस बारे में जानकारी देते हुए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सातवें चरण के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद समय सारणी में संशोधन किया गया है. प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की कार्रवाई हेतु सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के सातवें चरण में लगभग 17 आवेदकों ने आवेदन दिया है. इस तरह से अब तक कुल 30 हजार से अधिक लाभुकों को इस योजना के तहत रोजगार से जोड़ा गया है. इस योजना के तहत 4 सीटर से लेकर 10 सीटर तक के नये वाहनों की खरीद पर अनुदान दिया जाता है.परिवहन सचिव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों में इस योजना के प्रति उत्साह एवं साकारात्मक परिणाम को देखते हुए पंचायतवार निर्धारित लाभुकों की संख्या के लक्ष्य को बढ़ाया गया है, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक लोग इसका लाभ उठा सकें.
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में अब प्रति पंचायत 7 योग्य लाभुकों का चयन किया जा रहा है. 4 अनुसूचित जाति/जनजाति एवं 3 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सदस्य को वाहन की खरीद पर अनुदान का लाभ दिया जा रहा है. पहले इस योजना के तहत हर पंचायत के लिए 5 योग्य आवेदकों का चयन किया जाता था, जिसमें तीन लाभुक अनुसूचित जाति/जनजाति एवं दो लाभुक अत्यंत पिछड़ा वर्ग के होते थे.
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: संशोधित समय सारणी
प्रखंड स्तर पर आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची का निर्माण - 26 नवंबर तक।
औपबंधित चयन सूची का प्रकाशन - 1 दिसंबर 2020
आपति आमंत्रण- 1 दिसंबर 2020 से 10 दिसंबर 2020
आपति निराकरण- 10 दिसंबर 2020 से 11 दिसंबर 2020
अंतिम सूची का प्रकाशन- 12 दिसंबर 2020