ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

10 कर्मचारियों पर गिरी गाज, ड्यूटी से गायब रहने पर DM ने मांगा स्पष्टीकरण

10 कर्मचारियों पर गिरी गाज, ड्यूटी से गायब रहने पर DM ने मांगा स्पष्टीकरण

27-Nov-2021 01:39 PM

NALANDA: बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले 10 पदाधिकारी व कर्मी पर गाज गिरी है। छठ महापर्व के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों से डीएम योगेंद्र सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है। 


कार्य के प्रति लापरवाही मामले में डीएम ने इन कर्मियों से जवाब मांगा है। डीएम का कहना है कि इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजगीर एसडीओ ने इसकी जानकारी डीएम को दी थी जिसके बाद डीएम ने ड्यूटी से गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। 


जिन कर्मियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है उनमें सिलाव के कृषि समन्वयक दिनेश कुमार, मो. तकी अहमद के अलावे, राजेश कुमार (क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका, सिलाव), सत्येन्द्र कुमार (कनीय अभियंता, समग्र शिक्षा अभियान),अमृता कुमारी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, राजगीर),नीरज कुमार (प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बेन),मनोज कुमार वर्मा (कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, राजगीर),मुकेश कुमार (क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका, राजगीर),सूरज कुमार (प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, राजगीर) समेत पूनम कुमारी-2 (महिला पर्यवेक्षिका, सिलाव) के नाम शामिल हैं। इन सभी से कार्य में लापरवाही को लेकर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।