ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / पटना सिविल कोर्ट में बना हुआ है कोरोना संक्रमण का खतरा, अब 10...

पटना सिविल कोर्ट में बना हुआ है कोरोना संक्रमण का खतरा, अब 10 जुलाई तक कोर्ट बंद

08-Jul-2020 09:54 AM

PATNA : पटना सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है. सिविल कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट के पॉजिटिव निकलने के बाद पटना सिविल कोर्ट पहले 2 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया था. अब एक बार फिर से पटना सिविल कोर्ट को 10 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है. पटना के डिस्ट्रिक्ट सेशन जज ने नया आदेश जारी करते हुए 10 जुलाई तक कोर्ट बंद रखने का आदेश दिया है.


पटना सिविल कोर्ट के साथ-साथ दानापुर और पटना सिटी कोर्ट को  बंद रखा जाएगा. कोर्ट बंद रखने के पीछे सैनिटाइजेशन वर्क का हवाला दिया गया है. आपको बता दें कि पटना सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले ज्यादातर वकील पटना सिटी कोर्ट और दानापुर के कोर्ट में भी एक्टिव रहते हैं. लिहाजा इन दोनों कोर्ट को भी बंद रखा गया है


23 जून को जब यह खबर आई थी कि पटना सिविल कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट कोरोना संक्रमित हैं. उसके बाद आनन-फानन में यह फैसला लिया गया था. दानापुर में कोर्ट के एक चतुर्थवर्गीय कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है. हालांकि वर्चुअल तरीके से कोर्ट का काम जारी रहेगा.