ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

Home / news / 10 फीट गहरे आहर में पलटी अनियंत्रित कार, 4 लोग घायल

10 फीट गहरे आहर में पलटी अनियंत्रित कार, 4 लोग घायल

26-Jul-2023 05:11 PM

By First Bihar

NAWADA: नवादा में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे आहर में जाकर पलट गई। इस हादस में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


घटना गोविंदपुर के रटनी गांव के पास की है। कार के डांगरा आहर में पलटने से अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में सवार 4 लोगों को बाहर निकाला और सभी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। बताया जाता है कि कार काफी स्पीड में थी और अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार 4 लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों की मदद से इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है जहां इलाज चल रहा है। वही पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।