पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-May-2023 04:02 PM
By First Bihar
PURNEA:बिहार के पूर्णिया जिले में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया। 1 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से बायसी प्रखंड में इस पुल को बनाया जा रहा था। पुल की ढलाई की गयी थी लेकिन चार घंटे भी नहीं टिक पाई। 4 घंटे बाद ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे निर्माणाधीन यह पुल अचानक धराशायी हो गया।
बताया जाता है कि सलीम चौक पर बन रहे 20 मीटर लंबी चार पिलर वाले पुल का बॉक्स ब्रिज की ढलाई रात में की गयी थी लेकिन सेटरिंग ठीक से नहीं किये जाने के कारण यह निर्माणाधीन पुल सुबह होते ही गिर गई। चार घंटे भी यह पुल टिक नहीं पाई। पुल के ढलाई के बाद वहां कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता का अलग ही कहना है। उनकी माने तो पुल की ढलाई की जानकारी उन्हें थी ही नहीं।
हालांकि उन्होंने यह कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा दोषी कौन हैं? वही ग्रामीण इसके लिए इंजीनियर और ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल मनमाने तरीके से बनाई जा रही थी। देर रात पुल की ढलाई की गयी लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
पुल गिरने की सूचना मिलते ही राजद के पूर्व मंत्री हाजी अब्दुल सुभान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क और पुल का निर्माण चल रहा है। तीन महीने पहले भी एक पुल ध्वस्त हुआ था। उस वक्त भी लापरवाही की बात सामने आई थी। पूर्व मंत्री ने इसे लेकर डीएम से बात की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।