बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jan-2025 05:22 PM
By First Bihar
Mujhe Meri Biwi Se Bachao: भोजपुरी के स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म "मुझे मेरी बीवी से बचाओ" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 11 जनवरी को होगा। फिल्म का प्रीमियर भोजपुरी के सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी चैनल “भोजपुरी” सिनेमा पर किया जा रहा है, जबकि 12 जनवरी को इस फिल्म को दर्शक सुबह 9 बजे से दोबारा भोजपुरी सिनेमा पर देख सकेंगे। फिल्म दंगल प्ले ऐप पर भी रिलीज किया जा रहा है।
यह फिल्म मनोरंजन, हास्य और रोमांस से भरपूर है और दर्शकों को गुदगुदाने वाली है। दो शादी कर फंसे कल्लू की यह फिल्म बेहद खास होने वाली है। इस बारे में कल्लू ने कहा कि फिल्म मजेदार है और इस वीकेंड इसे जरूर अपने परिवार के साथ देखें। बेहद मजा आने वाला है। वहीं, निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) ने बताया कि फिल्म "मुझे मेरी बीवी से बचाओ" एक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसमें हास्य और भावनाओं का शानदार मिश्रण है।
दरअसल "यह फिल्म दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कहानी में ऐसे मजेदार मोड़ हैं, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमने फिल्म की कहानी को दर्शकों से जोड़ने की कोशिश की है। इस फिल्म को 11 जनवरी को जरूर देखें। उम्मीद है कि "मुझे मेरी बीवी से बचाओ" दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाएगी और यह फिल्म उन्हें हंसी और खुशी से भर देगी।
इस फिल्म में अरविंद अकेला "कल्लू" मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता उनकी सह-कलाकार हैं। माया यादव, रोहित सिंह मटरू और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी एक पति-पत्नी के रिश्ते की मजेदार उलझनों और उनके हास्यपूर्ण संघर्षों को दिखाती है। फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। जो फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर ले जाते हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने कहा दमदार डायलॉग, शानदार अभिनय और मजेदार कहानी इसे भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन का परफेक्ट हैं।