चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
26-Jan-2023 03:50 PM
By First Bihar
DESK : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सनी देओल की मूवी ग़दर तो अपने बेहतरीन गाने और स्टोरी को लेकर सुर्ख़ियों में रहा। इसके बाद अब जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म का पहला लुक आज जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस बात का एलान खुद सनी देओल ने किया है।
सनी देओल ने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था... और जिंदाबाद रहेगा।' फर्स्ट लुक और कैप्शन के जरिए सनी देओल ने फैंस से कह दिया है कि 'गदर 2' देखने के लिए रेडी हो जाएं. 'गदर 2' के फर्स्ट लुक पर फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। वहीं, सनी देओल के एलान के बाद कई फैंस ने रिएक्ट करते हुए सनी देओल को फायर बताया। वहीं कुछ ने कहा कि हम इसका इंतजार नहीं कर सकते हैं।
इस फिल्म को लेकर जारी फर्स्ट लुक में सनी हाथों में हथोडा और सीर पर पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। इसके साथ में पोस्टर के एक तरफ हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है। जिसको देख कर लोग इस फिल्म को लेकर और उत्साहित हो रहे है। इसके साथ ही गदर 2 रिलीज की तारीख तय कर दी गई है। इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म के लीड एक्टर्स हैं।
इनके साथ फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी हैं. 'गदरः एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। वहीं अब 'गदर 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। यकीनन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल सकता है। सन्नी देओल ने पहले भी कई ऐसी फिल्मे की है जो देशभक्ति को दर्शाता है और एक बार फिर से वो ग़दर 2 के जरिये लोगों को देशभक्ति में रंगने आ रहे है।