ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / movies / ड्रम एंड डांडिया नाईट में शिल्पा शिंदे ने बिखेरा जलवा, 'भाभी जी घर...

ड्रम एंड डांडिया नाईट में शिल्पा शिंदे ने बिखेरा जलवा, 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल फेम के साथ जमकर थिरके पटनावासी

20-Oct-2019 10:02 PM

PATNA : 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल फेम शिल्पा शिंदे ने ड्रम एंड डांडिया नाईट में अपना जलवा बिखेरा. डांडिया नाईट में पटनावासी उनके साथ जमकर थिरके. ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल से देश भर में लोकप्रिय हुई शिल्पा शिंदे को एक झलक देखने के लिए पटनावासी काफी बेताब दिखें. उन्होंने अंगूरी भाभी वाले अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. 


ज्ञान भवन में आयोजित ड्रम एंड डांडिया नाईट में शिल्‍पा ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया. इस दौरान शिल्‍पा ने पटना और बिहार के प्रति‍ अपने प्‍यार का इजहार किया. साथ ही उन्‍होंने बिग बॉस से जुड़ी कुछ बातें भी दर्शकों से शेयर की. शिल्पा ने कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद भी उनमें कोई फर्क नहीं आया है. हां, फर्क लोगों के नजरिये में आया है. आर्टिस्ट हमेशा एक ही कैरेक्टर में नहीं रह सकता है. अगर लोग मुझे पसंद करते हैं तो मैं उनके लिए कोई और रोल कर सकती हूं.


इस कार्यक्रम में शिल्‍पा शिंदे के अलावा फुल ऑन धमाल वाली इस शाम में  मशहूर ड्रमर ऋषभ शंकर, DJ प्रियंका और एक्ट्रेस हिमानी सिंह ने भी अपने फन का जलवा बिखेरा. कार्यक्रम के अंत में ड्रम एंड डांडिया नाईट के आयोजक विपिन मिश्रा और कुमार गौरव ने इस आयोजन के सफल होने पर सबों का आभार व्‍यक्‍त किया. उससे पहले 20 लकी विनर को शिल्‍पा शिंदे से मिलने का मौका भी मिला और शिल्पा के हाथों उन्हें सम्मानित भी किया गया.