बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Mar-2025 04:48 PM
By First Bihar
Bollywood News: 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में खूंखार विलेन का रोल कर अभिनेता बॉबी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी, हालाँकि फिल्म रिलीज के 2 साल बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी के मूक बधिर होने की वजह बताई है.
बॉबी देओल इंडस्ट्री के कुछ उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपनी दोनों फ़िल्मी पारियों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों से वाहवाही बटोरी। विशेषकर फिल्म एनिमल में बॉबी ने कुछ ऐसा काम किया कि उनके सामने लोग कुछ देर के लिए रणबीर कपूर तक को भूल गए थे, जबकि फिल्म में बॉबी देओल ना कुछ बोल सकते थे और ना ही कुछ सुन सकते थे, अब जाकर फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने इस बात से पर्दा उठाया है कि उन्होंने बॉबी को फिल्म में गूंगा और बहरा क्यों बनाया था.
इस बारे में फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा से बातचीत करते हुए संदीप बताते हैं कि उन्हें लगा स्क्रीन पर खामोश बॉबी विलेन के रूप में और भी ज्यादा खतरनाक लगेंगे, संदीप के अनुसार इससे पहले बॉलीवुड के अनगिनत विलेनों को वह डायलॉग मारते देख चुके थे इसलिए उन्होंने पहले से ही यह फैसला कर लिया था कि वह इस बार कुछ अलग ट्राई करेंगे।
संदीप ने आगे यह भी कहा कि उनके लिए यह किरदार बेहद रोमांचक था, जैसी कल्पना उन्होंने कर रखी थी.. बॉबी ने उससे भी दमदार तरीके से इस किरदार को निभाया, फैंस बॉबी के इस अवतार से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर को "लॉर्ड बॉबी" कहकर पुकारना शुरू कर दिया, बता दें कि 2023 में आई इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे.
हालाँकि फिल्म को काफी ज्यादा आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन आलोचनाओं और विवादों से फिल्म को और फायदा ही हुआ तथा फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की थी. इस फिल्म के बाद बॉबी देओल के करियर को तगड़ा बूस्ट मिला था, जिसके बाद वह कंगुवा और डाकू महाराज जैसी साउथ फिल्मों में नजर आए, आने वाले दिनों में उनके करियर का ग्राफ और ऊँचा जाने वाला है इस बात में कोई शक नहीं"