ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bollywood News: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं प्रीति शुक्ला, हुमा कुरैशी के...

Bollywood News: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं प्रीति शुक्ला, हुमा कुरैशी के साथ आएंगी नजर

टेलीविजन और वेब सीरीज में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बना चुकीं वर्सटाइल एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वे जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ आगामी फिल्म "बयान" में नजर आएंगी।

01-Mar-2025 09:04 PM

By First Bihar

टेलीविजन, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बना चुकीं वर्सटाइल एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ आगामी फिल्म "बयान" में नजर आने वाली हैं। अपने अभिनय के जुनून और हर माध्यम में खुद को साबित करने की चाहत के चलते प्रीति ने हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुना है।


प्रीति शुक्ला का अभिनय करियर

प्रीति शुक्ला ने अपने अभिनय करियर में कई दमदार भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने सोनी सब के चर्चित शो "मैडम सर", &TV के "बेगूसराय", और एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय वेब सीरीज़ "माधुरी टॉकीज" में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके अलावा, उनकी तेलुगु फिल्म "बिग ब्रदर" और हिंदी फिल्म "एक अंक" को भी खूब सराहना मिली।


फैशन इंडस्ट्री में भी बिखेरा जलवा

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि प्रीति फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। वे कई नामी ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं और "पॉल एडम्स" और "लोटस हर्बल" जैसे बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल सेंस सोशल मीडिया पर भी छाया रहता है, जहाँ वे अपनी स्टनिंग तस्वीरों से फैन्स का दिल जीतती हैं। इसके अलावा, फैशन की दुनिया में उनकी अच्छी खासी पकड़ रही है।


फिल्म "बयान" में निभाएंगी दमदार किरदार

अब प्रीति जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ "बयान" में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी दमदार और चुनौतीपूर्ण होगी। अपनी एक्टिंग स्किल्स और डेडिकेशन के चलते प्रीति शुक्ला इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और फैंस को उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। उनकी माने तो वे हर तरह के किरदार को अपने करियर में जीना चाहती हैं।


प्रीति अपने काम के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं, लेकिन स्वभाव से बेहद मिलनसार और शालीन हैं। उनकी यही क्वालिटी उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाती है। बॉलीवुड में उनकी यह नई पारी दर्शकों के लिए कितनी खास होगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन प्रीति के चाहने वालों के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है।