‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
31-Jan-2020 02:35 PM
DESK: भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुआ है. बेकाबू भीड़ को देख खेसारी लोगों से हाथ जोड़कर गुजारिश करते रहे कि हंगामा नहीं करें. लेकिन भीड़ एक ना सुनी और कुर्सी फेंकने लगी. यह घटना यूपी के देवरिया की है.
इसको भी पढ़ें: पूजा पंडाल में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, नाराज पिता ने पीट-पीटकर कर उतार दिया प्यार का बुखार
देखते ही देखते तोड़ दी 500 कुर्सियां
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था. वह स्टेज से गाना गा रहे थे. इस दौरान ही बेकाबू भीड़ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगी. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लोग पुलिस से उलझ गए और कुर्सिया फेंकने लगे. देखते ही देखते कुछ देर में भीड़ ने करीब 500 कुर्सियां तोड़ डाली. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया.
रोकना पड़ा कार्यक्रम
हंगामा के कारण स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई. जिसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम को समय से पहले ही बंद करा दिया. इस महोत्सव में कई कलाकार भाग लेने के लिए आए थे. लेकिन हंगामा खेसारी के कार्यक्रम में ही हुआ है. इससे पहले भी खेसारी के कई कार्यक्रम में हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है. बता दें कि बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी फेमस सिंगर के साथ एक्टर भी हैं. वह भोजपुरी के कई फिल्मों में काम करने के अलावे सैकड़ों गाने के एलबम निकाल चुके हैं.
इसको भी पढ़ें: महिला ने पति की प्रेमिका को पीटा, कपड़े उताकर बनाया VIDEO और कर दी VIRAL