BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
01-Oct-2019 06:11 PM
PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना में लोग सबसे ज्यादा त्रस्त हैं. आम लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. भोजन, पानी और जरूरत के सामान प्रशासन की टीम पहुंचा रही है. कई लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी के सुपर स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव ने लोगों से बारिश की पानी में घिरे लोगों की मदद के लिए अपील की. उन्होंने कहा कि मुंबई और केरला में बाढ़ कभी-कभी आता है. लेकिन हमारे बिहार में बाढ़ हर साल आता है. मगर यहां सब नेता सिर्फ एक दूसरे की बुराई करते हैं. सबको बस अपनी कुर्सी से मतलब है.
जितना पैसा मैं हेलीकॉप्टर में खर्च करूंगा, वही पैसा मैं जनता में खर्च करूँगा तो भला हो जायेगा
खेसारी लाल यादव मंगलवार को लोगों से फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़े और उन्होंने अपने फैंस और आम लोगों से पीड़ितों तक मदद पहुंचाने की बात कही. खेसारी पहले भी कई मौकों पर बिहार के लोगों की मदद कर चुके हैं. इससे पहले बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील हिन्दी सिनेमा के सुपर स्टार मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने भी की. खेसारी ने कहा कि मैं बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहता हूं लेकिन पटना के डूबने के कारण कुछ कर नहीं पा रहा हूं. उन्होंने कहा कि जितना पैसा मैं हेलीकॉप्टर में खर्च करूंगा. अगर वही पैसा मैं जनता में खर्च करूँगा तो भला हो जाएगा.
लोगों से मदद के लिए मांगा सुझाव
खेसारी ने लोगों से वीडियो के माध्यम से मदद का सुझाव मांगा और कहा कि मैं संकट की इस घड़ी में अपने सभी भाईयों के साथ हूं. खेसारी ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से अपने सहयोगी पवन पांडेय से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है. खेसारी ने कहा कि हर साल बाढ़ की तबाही हमारे अपने लोगों को झेलनी पड़ती है. यह बहुत पीड़ादायक है.