Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ.
मां के निधन की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया.
सीएम धामी ने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.
पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
सावित्री देवी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है.