ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

दवा खाकर जानवरों की तरह सेक्स करता था पति, पत्नी बोलीं..चूहे मारने की दवा खिलाकर जान से मार डाला

बिहार के बेतिया की रहने वाली महिला ने सूरत में पति को चूहे मारने की दवा देकर और गला दबाकर मार डाला। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति सेक्स पावर की दवा खाकर उसके साथ बेरहमी करता था। पोस्टमार्टम में जहर और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।

28-Jan-2026 06:31 PM

By First Bihar

BETTIAH: पति की करतूत से आजिज होकर बीवी ने चूहे मारने की दवा खिलाकर हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। पति की हत्या करने वाली पत्नी ने जो कुछ पुलिस वालों को बताया वह हैरान करने वाला था। महिला और उसका पति दोनों बिहार के बेतिया की रहने वाले हैं। सूरत में उसने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


महिला का कहना है कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का अक्सर उसका पति इस्तेमाल करता था। दवा खाने के बाद वो जानवरों की तरह सेक्स करता था और जब तब हमारे शरीर से ब्लड नहीं निकलता तब तक वो छोड़ता नहीं था। इस दौरान उसे पति पीटता और तड़पाता था। उसकी हरकतों से वो तंग आ चुकी थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करे। पति के सामने जाने से भी वो डरती थी। पत्नी इशरत जहां ने बताया कि दोनों बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और निकाह के बाद पति मुंबई काम करने चला गया और वह सूरत के लिंबायत इलाके में शिफ्ट हो गई। 


पति हर महीने सूरत आता था और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खाकर शारीरिक संबंध बनाता था। अपने पति हैदर अली की करतूत से वो काफी परेशान हो चुकी थी। शारीरिक और मानसिक रूप से वह परेशान थी। इस बार उसने अपने पति को जान से मारने का प्लान बना डाला। जब पति 1 जनवरी की रात में सेक्स वर्द्धक कैप्सूल खाने के लिए पानी मांगा तो बीवी दूध लेकर आ गयी। उसने किचन में ही दूध में चूहे मारने की दवा मिला दी। जिसके पीने के बाद हैदर अली की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख बीवी ने पति का गला घोंट दिया और सीने को भी दबाया।


जब उसकी हालत गंभीर हो गयी तब उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराय गया जहां इलाज के दौरान ही हैदर की मौत हो गयी। पति की मौत के बाद इशरत जहां लोगों को दिखाकर चीख चीख कर रोने लगी, बीमारी से मौत की बात कहने लगी। जिसके बाद मृतक के भाई डेड बॉडी को बेतिया ले जाने लगे लेकिन पत्नी ने सूरत में ही शव को दफनाने की बात कही। जिसे लेकर देवर और भाभी में तीखी बहस होने लगी। भाभी के व्यवहार को देख देवर का शक होने लगा। उसने तुरंत मौके पर पुलिस को बुला लिया और मामले की जांच की मांग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर पीना बताया गया साथ ही गला और सीना दबाने की भी बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।