BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
21-Mar-2025 01:07 PM
By First Bihar
Weight Loss Medicine : अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली एंड कंपनी ने गुरुवार को भारत में अपनी वजन कम करने वाली दवाई लॉन्च कर दी है. इसका नाम Mounjaro बताया जा रहा है. इसके इस्तेमाल से मोटापे और उससे जुडी टाइप 2 डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसका एक इंजेक्शन सप्ताह में एक बार लेना होगा.
दाम की बात करें तो इस दवाई की 5 मिलीग्राम डोज की कीमत होगी 4,375 रूपये, जबकि ढाई मिलीग्राम की कीमत 3,500 रूपये रखी गई है. बताते चलें कि भारत की केंद्रीय दवाई मानक नियंत्रण संघ ने जून 16, 2024 को ही इस दवाई के आयात और बिक्री की स्वीकृति दे दी थी. यही नहीं रिसर्च से भी दवाई के अच्छे परिणाम देखने को मिले.
बता दें कि इस रिसर्च में जिन लोगों ने भाग लिया था उन्होंने 72 सप्ताह में आहार और व्यायाम का सहारा लिया और साथ ही 5 मिलीग्राम का डोज उन्हें दिया गया. जिसके बाद उनका औसतन 21.8 किलोग्राम वजन कम हुआ. जबकि न्यूनतम डोज पर वजन में 15.4 किलोग्राम की कमी आई है.
अमेरिका, ब्रिटेन व अन्य यूरोपियन देशों में लोग इस दवाई का जमकर लाभ ले ही रहे थे, पर अब समय आ गया है कि भारत के लगभग 10 करोड़ डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी आने वाले समय में इसका फायदा मिले. हालाँकि विशेषज्ञों ने इस प्रकार की दवाइयों का उपयोग करने में सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों के देख-रेख या उनकी सलाह के बाद ही ऐसी दवाइयों का प्रयोग किया जाना चाहिए.