बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Jun-2025 10:13 PM
By First Bihar
UP NEWS: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी। भीषण सड़क हादसे में 5 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना यूपी के चित्रकूट स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे की है। जहां बारातियों से भरी पिकअप वैन की टक्कर सामने से आए तेज रफ्तार की गाड़ी से हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात मऊ थाना क्षेत्र के बल्हौरा से रविवार को बांदा जिले के कालिंजर के लिए निकली थी। मुन्ना की बारात में कई गाड़ियों पर सवार होकर बाराती यहां से निकले थे। वही एक पिकअप वैन में कुछ बारातियों के साथ बैंड वाले भी सवार थे। मृतक की पहचान बल्हौरा निवासी दिलावर के 27 वर्षीय पुत्र कौनैन (बाराती), 45 वर्षीय बच्चा निवासी सखौंहा (पिकअप का ड्राइवर), बल्हौरा निवासी 32 वर्षीय रामू साहू (बैंड पार्टी के सदस्य), डेरा मजरा हन्ना निवासी 36 वर्षीय दुर्गा और मऊ के सखौंहा निवासी 36 वर्षीय संतराम के रूप में हुई है।