बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
15-Jan-2025 07:59 AM
By First Bihar
DESK : उत्तर भारत में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है दिल्ली-NCR और यूपी के कई जिलों में भीषण कोहरा छाया है। कुछ इलाकों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूप खिलने से ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे का असर बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। वही उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। वहीं हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है।
यूपी के लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।