बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
12-Apr-2025 07:10 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Waqf Protest in Murshidabad: वक्फ कानून बन गया लेकिन बवाल अब भी जारी है। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर फिर हिंसा भड़की है। मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में पत्थरबाजी और आगजनी हुई है। मुर्शिदाबाद में बीते एक सप्ताह में यह दूसरी हिंसा है।
मुर्शिदाबाद समेत बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी। सड़क और रेल यातायात को बाधित किया गया। आक्रोशित भीड़ पुलिस से ऐसे भिड़ी कि 10 पुलिसवाले ही घायल हो गए। निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे उस क्षेत्र में रेल सेवाएं बाधित हुईं।
इस नये कानून के विरोध में सुती में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार (11 अप्रैल 2025) को जुमे की नमाज के तुरंत बाद नेशनल हाईवे 12 को जाम कर प्रदर्शन किया। जब पुलिस के जवान उन्हें एनएच से हटाने गए तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिकर्मियों पर पत्थर फेंके। इस घटना ने एनएच घंटों तक जाम रहा, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना कहना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।