BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
29-Mar-2025 03:01 PM
By First Bihar
Viral Video: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार और जंग में सब जायज है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां एक युवक को दो लड़कियों से ऐसा गहरा प्यार हुआ कि दोनों से एक पल अलग रहना उसे मंजूर नहीं था। युवक ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों से शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला तेलंगाना के आसिफाबाद का है, जहां यह दिलचस्प मामला सामने आया है। एक शख्स को दो लड़कियों से सच्चा वाला प्यार हो गया। युवक दोनों ही लड़कियों से शादी करना चाहता था। फिर इस लव स्टोरी ने ऐसा मोड़ लिया कि लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव में एक ही मंडप में दूल्हा बने सूर्यदेव ने दुल्हन बनी लाल देवी और झलकारी देवी के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए।
शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के लिए चर्चा की विषय बन गया है। दूल्हा सूर्यदेव सिंह ने बताया कि उसे दोनों लड़कियों से एकसाथ प्यार हो गया था। दोनों में से किसी एक को पत्नी के रूप मे चुनना बेहद कठिन था, इसलिए दोनों से बात की और आपसी सहमति के बाद दोनों से शादी का फैसला ले लिया।
शादी के लिए बतौर सूर्यदेव ने कार्ड पर दोनों दुल्हनों ने नाम छपवाए और लोगों को निमंत्रण देकर अपनी शादी में बुलाया। भव्य समारोह में सूर्यलाल ने दोनों दुल्हनों से शादी रचाई। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सूर्यदेव दोनों दुल्हन के साथ फेरे लेते नजर आ रहा है। घर के आंगन में नाते-रिश्तेदार भी मौजूद हैं।
तेलंगाना: अजब प्रेम की गजब कहानी! एक युवक को दो लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दोनों से रचाई शादी। शादी का वीडियो सामने आया, जिसमें परिवार की मौजूदगी में पूरी रस्में निभाई गईं।#Telangana #UniqueWedding #LoveStory #Groom #Bride #ViralVideo #Marriage #LoveTriangle… pic.twitter.com/F1BxLh48a8
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 29, 2025