Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
19-Feb-2025 12:04 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Petrol Pump Scam Viral News: महाराष्ट्र के पुणे के एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर सवालों की लड़ी लगा दी है। वायरल वीडियो में एक महिला अपनी स्कूटी की टंकी को खोलकर पूरा पेट्रोल..पेट्रोल पंप पर ही गिरा देती है। वह दावा करती है कि पेट्रोल पंप पर उसके साथ धोखबाजी हुई है। महिला ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया है।
वायरल क्लिप में ग्राहक का कहना है कि पेट्रोल में 80 परसेंट पानी मिलाया गया है। वायरल वीडियो पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ का बताया जा रहा है। जिसमें पेट्रोल में मिलावट की बात सामने आई है। शाहूनगर में स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराने वाली एक महिला कस्टमर ने अपनी स्कूटी का सारा पेट्रोल, पंप पर गिरा दिया। साथ ही, उसने यह दावा किया है कि उसमें 80 परसेंट पानी मिला हुआ था। ग्राहक के मुताबिक, पेट्रोल में पानी मिला होने के कारण ही कई गाड़ियां खराब हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद अब तेल की क्वालिटी और कस्टमर की सुरक्षा को लेकर कई सारे सवाल उठाये जा रहे हैं। लोगों ने पेट्रोल पंप पर एक्शन लेने की मांग तक कर डाली है। लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।