मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Nov-2020 03:14 PM
BHOPAL: मध्य प्रदेश के वन मंत्री एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ रात में डिनर करना चाहते थे. लेकिन विद्या बालन ने इनकार कर दिया. जिसके बाद अगले ही दिन उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई. विद्या फिल्म शेरनी की शूटिंग करने बालाघाट आई थी.
शाम को किए थे मुलाकात
फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में करने के लिए 20 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक मंजूरी ली गई थी. इस दौरान ही वन मंत्री विजय शाह ने मिलने की इच्छा बताई. 8 नवंबर को शाह भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में रुके थे. शाम को वह विद्या बालन से मिलने पहुंचे. इसके बाद साथ में डिनर करने का ऑफर दिया. लेकिन विद्या पालन ने मना कर दिया. अगले ही दिन फिल्म की शूटिंग को साउथ डीएफओ ने रोक दिया. जब इसकी जानकारी मुख्य सचिव को हुई तो उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू करने का निर्देश दिया.
मंत्री ने दी सफाई
फजीहत होने के बाद वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि डिनर का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया था. शूटिंग के दौरान जंगल में जनरेटर ले जा रहे थे. इसलिए रोका गया है. लेकिन यह सफाई किसी को हजम नहीं हो रही है.
कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज चौहान सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘’प्रदेश को शर्मशार करने वाले वनमंत्री को मंत्रिमंडल से सीएम बाहर करें. प्रदेश में फ़िल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देकर कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया था , वही, शिवराज सरकार के वनमंत्री विजय शाह मध्यप्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रहे है.’’