BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
31-Mar-2024 06:22 PM
By First Bihar
DESK: मध्य प्रदेश के भोपाल में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नरसिंहपुर के घाट पिंडरई में जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। तार टूटने के कारण हाई स्पीड ट्रेन के पहिए अचानक थम गए। गनीमत रही कि तेज चिंगारी के साथ हाई टेंशन तार टूटकर जमीन पर गिरा, अगर ट्रेन पर गिरा होता तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, जबलपुर से भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही नरसिंहपुर के घाट पिंडरई पहुंची अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और ट्रेन के पहिए जाम हो गए। बिजली का तार टूटने के कारण भोपाल जाने वाली कई ट्रेनें जहां तहां रूक गईं। वंदे भारत ट्रेन करीब दो घंटे तक नरसिंहपुर स्टेशन के पास खड़ी रही और परिचालन बाधित हो गया।
जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और परिचालन को सामान्य कराने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान रेल यात्री हलकान रहे। टूटे हुए बिजली के हाई टेंशन तार को ठीक करने के बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया, तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई।