ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला Diploma Courses: 12वीं के बाद जल्द पाना चाहते हैं नौकरी? तो आपके लिए बेस्ट है यह डिप्लोमा कोर्स Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चलने से मची दहशत हो जाइए सावधान! आपका स्मार्टफोन कर सकता है आपकी जासूसी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज IAS Officer : मंत्री की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन, सीनियर अफसर पर गिरी गाज; मीटिंग में नहीं पहुंचने पर सस्पेंड हुआ IAS ऑफिसर Bihar Crime News: बिहार में तीन साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, स्कूल के पास मिला शव; रेप की आशंका

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बड़े बदलाव, नहीं होगा VIP या इमरजेंसी कोटा; जानिए.. क्या है नया?

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा के लिए तैयार की जा रही है। इसमें एसी स्लीपर कोच, साफ-सुथरे बेड, चार्जिंग पॉइंट, बेहतर लाइटिंग और मॉडर्न टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

12-Jan-2026 03:34 PM

By FIRST BIHAR

Vande Bharat Sleeper Train: इन दिनों वंदे भारत स्लीपर ट्रेन काफी चर्चा में है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस की नई स्लीपर ट्रेन है, जिसे लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। ट्रेन में एसी स्लीपर कोच होंगे, जिनमें साफ-सुथरे बेड, चार्जिंग पॉइंट, बेहतर लाइटिंग और मॉडर्न टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें किसी भी तरह का वीआईपी या इमरजेंसी कोटा नहीं होगा, जिससे सभी यात्रियों को समान अवसर मिलेगा और टिकट व्यवस्था पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी। केवल कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे, जिससे वेटिंग लिस्ट की समस्या काफी हद तक कम होगी।


इस ट्रेन में आरएसी टिकट की सुविधा नहीं होगी, यानी आधी सीट या असुविधाजनक यात्रा का सवाल ही नहीं उठेगा। हर यात्री को पूरा बर्थ मिलेगा और लंबी दूरी की रात की यात्रा आरामदायक बन सकेगी। वंदे भारत स्लीपर में मिलने वाला BED Roll भी एडवांस होगा, जिसमें ब्लैंकेट के साथ कवर दिया जाएगा।


स्टाफ की ड्रेस में भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, और रेलवे के आला अधिकारियों को भी किसी तरह का विशेष पास नहीं मिलेगा। सभी यात्रियों को सामान्य नियमों के तहत ही टिकट लेकर सफर करना होगा।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी के रूट्स पर चलाई जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और सफर आसान होगा। यात्रियों को खाने में पारंपरिक भारतीय स्वाद का अनुभव मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य है कि वंदे भारत स्लीपर में किसी तरह का कॉलोनीयल सिस्टम न हो और सभी यात्रियों को समान और सम्मानजनक यात्रा सुविधा मिले। यह वंदे भारत सीरीज की पहली स्लीपर ट्रेन है।