सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
22-Mar-2021 01:24 PM
DESK : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी सोमवार को खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर दी और अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है.
उत्तराखंड के सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं. मैं सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'
गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत हाल ही में कुंभ में शामिल हुए थे और उन्होंने संतों के साथ पूजा में हिस्सा लिया था. अब एक बार उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए महाकुंभ को लेकर चिंताएं बढ़ गई है. हालांकि केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही कुंभ के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए हैं, लेकिन उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर लिया गया है.