ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में...

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, तीन की मौत; कई लापता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत, सात घायल और नौ लापता हैं।

26-Jun-2025 11:29 AM

By FIRST BIHAR

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा एक 31-सीटर टेंपो ट्रैवलर स्टेट बैंक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर हाईवे से खाई में गिरते हुए सीधा अलकनंदा नदी में जा समाया।


हादसे की सूचना मिलते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान तेज़ी से शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत और बचाव कार्य करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा है। 


हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, नौ यात्री अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सघन खोज अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था और संभवतः अनियंत्रित होकर यह हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे।


 कुछ यात्री वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा घोलतीर इलाके में हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।