मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम
07-Feb-2021 05:05 PM
DESK: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। चमोली के रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक 10 शव को बरामद किया गया है। वही टनल के सभी 16 लोगों को बाहर निकाला गया है। अन्य सुरंगो को खोलने में एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम जुटी हुई है। ग्लेशियर के टूटने से कई घर बह गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस आपदा को लेकर वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लगातार संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का हौसला ही इस आपदा को मात देगा। लोगों की परेशानी कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राहत कार्य जारी है। इसे लेकर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एनसीएमसी की बैठक भी हुई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह भी कहा कि चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दी जाए। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में आज हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वहां की भयावह स्थिति को देखते हुए हमें भी अलर्ट रहने की जरूरत है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस आपदा पर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।