Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
13-Jan-2025 01:02 PM
By First Bihar
UPSC Success Story : UPSC हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस अधिकारी बनने के लिए परीक्षा देते हैं। कई उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए 2-3 प्रयास करते हैं फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। लेकिन कड़ी मेहनत के बल पर पहले ही प्रयास में इस एग्जाम को क्रैक कर लिया है अंसार शेख ने।
पिता ऑटो रिक्शा चालक, मां खेत में काम करने वाली और बेटा बन गया है आईएएस ऑफिसर। जी हां यह कहानी सच में बहुत हीं प्रेरणादायक है। घर की आर्थिक तंगहाली से जूझकर कड़ी मेहनत के दम पर अंसार शेख देश के सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारी बन गए हैं।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले अंसार ने 21 साल की उम्र में पहले ही अटैम्ट में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली है। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 361 हासिल की है। उनके पिता यूनुस शेख अहमद ऑटो रिक्शा चालक हैं और मां खेत में काम करती है। अंसार के घर के हालात ऐसे थे कि उनका ज्यादा पढ़ पाना मुश्किल था। लेकिन मां-बाप ने अपने होनहार बेटे की पढ़ाई में ब्रेक नहीं लगने दिया।
पिता ऑटो रिक्शा चलाकर और मां ने खेत में काम करके बेटे को पढ़ाया। आज बेटे ने मां-बाप की मेहनत को जाया नहीं होने दिया और फर्स्ट अटेम्प्ट में ही इतनी मुश्किल परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। महाराष्ट्र के जालना जिले के शेल गांव से ताल्लुक रखने वाले अंसार ने ऑल इंडिया रैंक 361 प्राप्त की है।