BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Mar-2025 12:49 PM
By KHUSHBOO GUPTA
UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी मंगलवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर सतीश महाना ने आते ही सभी सदस्यों को एक सूचना दी। उन्होंने कहा- 'आज सवेरे मुझे सूचना मिली की हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खा कर वहीं पर सेवाएं दे दी थी। तो मैं आया था और मैंने उसको साफ करावाया है। स्पीकर ने आगे कहा कि मैंने वीडियो में माननीय सदस्य को देख भी लिया है।'
स्पीकर ने आगे कहा- 'लेकिन मैं किसी इंडीविजुअल को अपमानित नहीं कर रहा हूं इसलिए किसी का नाम नहीं ले रहा हूं। स्पीकर ने कहा कि मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर अपने किसी साथी को ऐसा करते देखें तो उसे वहीं रोक दें। उन्होंने कहा कि मेरी बात समझें, हम सबकी विधानसभा है। यह सिर्फ अध्यक्ष की विधानसभा नहीं है।'
स्पीकर ने कहा कि 'इसकी जिम्मेदारी सभी 403 सदस्यों की है। यह यूपी की 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। इसको साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेवारी है। विधानसभा में स्पीकर द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कुछ सदस्यों ने कहा कि अमुक सदस्य का नाम लिया जाए जिस पर सतीश महाना ने कहा - नहीं किसी का नाम नहीं लूंगा। लेकिन जिसने किया है वह स्वयं अगर आकर कह देंगे कि उन्होंने किया है...वह अपने आप आकर कह दें कि मैंने किया है नहीं तो मैं बुलवा लूंगा।'