मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Apr-2021 04:30 PM
DESK: राज्य शिक्षक संघ ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को एक लिस्ट सौंपा है। जिसमें 577 ऐसे शिक्षकों के नाम लिस्ट में शामिल है जिनकी मौत पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद कोरोना से हुई थी। ऐसे में अब शिक्षक संघ ने 2 मई को होने वाली काउंटिंग को टालने की मांग चुनाव आयोग से की है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान कोरोनाकाल में अब तक 577 बेसिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है। शिक्षक संघ ने यह दावा किया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के नाम पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 71 जिलों में 577 बेसिक शिक्षकों को संक्रमित कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। यूपी सरकार की ओर से भेजे गए सर्कुलर में स्पेशल वर्क ऑफिसर एसके सिंह ने सभी डीएम, एसपी और जिला निर्वाचन अधिकारी से अपने जिले में कोरोना के कारण शिक्षकों की मौत के दावों की पड़ताल करने के कहा है। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि कई जिलों से अभी शिक्षकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी आनी बाकी है।
इसे लेकर लोग काफी डरे हुए है उन्हें लग रहा है कि कही उनके परिजन भी कोरोना संक्रमित ना हो जाए। कोरोना के कारण हालत खराब होने के कारण उन्होंने 12 अप्रैल को ही पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिक्षक संघ ने कहा था लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। यदि अब भी मतगणना नहीं रोकी गयी तो इसे बहिष्कार करने लिए वे बाध्य होंगे। चुनाव में ड्यूटी के कारण लाखों लोगों को कोरोना संक्रमण का शिकार होना पड़ा है लेकिन चुनाव आयोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। शिक्षक संघ ने चुनाव आयोग पर कड़ी नाराजगी जतायी है।
