बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
12-Apr-2025 01:35 PM
By KHUSHBOO GUPTA
UP News: खबर यूपी के फर्रुखाबाद के बलीपुर गांव से है। जहां पुलिस को एक नंबर से कॉल किया गया। कॉलर ने बताया गया कि क्षेत्र के गांव बलीपुर में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके 15 टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से सीज कर दिया गया। इतना सुनने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फौरन पुलिस टीम एक्टिव हो गई। कॉलर ने सूचना देने के बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया।
जिसके बाद लोकेशन ट्रेस कर पुलिस गांव पहुंचकर एक सफाई कर्मचारी को पकड़ कर थाने ले आई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल 10 साल की बच्ची ने यूट्यूब वीडियो देखकर झूठी हत्या की सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि कॉल झूठी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जांच की। लेकिन गांव में इस तरह की घटना न होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर ने कॉल करने वाले कि सीडीआर निकलवा कर लोकेशन ट्रेस कराई। कॉलर की पहचान फतेहगढ़ कोतवाली के याकूतगंज चौकी के गांव पकरा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई। लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस शाम को उत्तम को पकड़ कर थाने ले आई।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता है। इन दिनों खुदागंज गांव में ड्यूटी लगी है। वह पत्नी नीतू के साथ याकूतगंज बाजार गया था। घर पर 10 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी ने पत्नी के मोबाइल से कॉल कर झूठी सूचना दे दी। उधर कक्षा 5 की छात्रा ने बताया कि उसने यूट्यूब पर महिला के टुकड़े करके ड्रम में डालने की वीडियो देखी तो पुलिस को झूठी सूचना दे दी।