बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
19-Jan-2025 06:15 PM
By First Bihar
MahaKumbh Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसने 18 तंबुओं को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग की चपेट में कई टेंट जलकर खाक हो गए. अब महाकुंभ में लगी आग को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.
सपा मीडिया सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से कई टेंट जलने और आग के विस्तृत रूप से तेजी से बढ़ने की सूचना है. भाजपा सरकार से अपील है कि तत्काल राहत कार्य तेज किए जाएं और कोई हताहत ना हो इसका ध्यान रखा जाए. मेला क्षेत्र प्रबंधन का जो ढिंढोरा सीएम योगी पीट रहे थे और सबको आमंत्रित कर रहे थे क्या ये वही व्यवस्था है जो आज दिखाई दी है ? सच्चाई यह है कि सीएम योगी ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ,बाकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ राम भगवान भरोसे ही है. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी महाकुंभ में लगी आग का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए.
इस हादसे पर प्रयागराज डीएम रविन्द्र कुमार मंदार ने कहा कि कुंभ एरिया के सेक्टर 19 में गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी. किसी प्रकार की जनहानी की सूचना नहीं है, आग पर काबू पा लिया गया है. शाम में 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके साथ ही सूचना निदेशक शिशिर कुमार ने कहा कि आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, कोई भी श्रद्धालु झुलसा नहीं है, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.