नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
25-Jan-2020 07:46 AM
TURKEY: भूकंप से झटकों से तुर्की दहल गया है. भूकंप की वजह से यहां भारी तबाही मची है. भूकंप आने के दौरान लोगों ने 15 बार झटके महूसस किये. इस भूकंप में कई बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. भूकंप के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं.
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसके झटके पड़ोसी मुल्क इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए. भूकंप से करीब 10 से ज्यादा बिल्डिंग जमींदोज हुए हैं. सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी इलाजिग प्रांत में हुआ है.
भूकंप के बाद कई इमारतों में आग भी लग गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस भीषण तबाही में कई इमारतें पल भर में जमींदोज हो गई. इन बिल्डिंगों के मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है. ये भूकंप शुक्रवार रात करीब 9 बजे आया था.