बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
18-May-2025 09:27 PM
By First Bihar
JHARKHAND: पति और पत्नी के बीच झगड़ा किस घर में नहीं होता है। इसका मतलब यह नहीं कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाए। इस झगड़े को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। लेकिन जब दोनों में कोई एक दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं होता है, घर में बड़ी घटना घट जाती है। ऐसा ही हुआ झारखंड के पलामू जिले में जहां शराबी पति के रवैये से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये।
दरअसल हम बात झारखंड के पलामू जिले के पांकी इलाके की कर रहे हैं, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद पत्नी ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को शौचालय में दफना दिया। 15 मई की यह घटना है, जिसका खुलासा 3 दिन बाद आज 18 मई को हुआ है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तब पुलिस भी हैरान रह गई।
घटना पलामू के केकरगढ़ पंचायत क्षेत्र के गरिहारा गांव की है। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि पति शराब पीता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। 15 मई दिन गुरुवार को पति जब नशे की हालत में घर पहुंचा तब पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। फिर क्या था शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पति ने इस दौरान पत्नी के शरीर को काफी नुकसान पहुंचाया। उसके शरीर को कई जगहों पर दांतों से काट डाला, जिससे पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गयी।
पति से जान बचाकर पत्नी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पति उसके पीछे पड़ गया उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पति से जान बचाने के लिए उसने धकेला तो पति जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पत्नी ने घर में रखे टांगी को निकाल लिया और उसी से पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद अब वो खुद को बचाने के लिए उपाय सोचने लगी। तभी उसके मन में ख्याल आया कि क्यों नहीं पति की लाश को शौचालय के सोख्ता में दफना दिया जाए। उसने वैसा ही किया।
पति की लाश को शौचालय की टंकी में दफना दिया। जिसके बाद वो घर में चुपचाप बैठ गई। उधर तीन दिन से गायब पति को पुलिस खोज रही थी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तब उसने सारा राज खोल दिया जिसे उसने छिपा रखा था। महिला के बयान पर पांकी पुलिस ने उसके पति की लाश को क्षत विक्षप्त हालत में शौचालय की टंकी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
इस घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। जिसके बाद आरोपी महिला को जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। जिसे जानकर लोग भी काफी हैरान हैं।