ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / india / रंग लायी काले धन कुबेरों के खिलाफ मोदी सरकार की पॉलिसी, स्विस बैंक...

रंग लायी काले धन कुबेरों के खिलाफ मोदी सरकार की पॉलिसी, स्विस बैंक ने मुहैया करायी जानकारियों की पहली लिस्ट

07-Oct-2019 05:03 PM

DESK: अब जल्दी ही देश की कमाई लूटने वाले काले धन कुबेरों की पोल खुलने वाली है. केंद्र की मोदी सरकार की पॉलिसी ने रंग दिखाना शुरु कर दिया है और इसी सिलसिले में स्विट्जरलैंड सरकार ने भारत सरकार को ऐसे धन कुबेरों की पहली लिस्ट सौंप दी है. 

स्विट्जरलैंड की ओर से स्विस बैंक में खुले भारतीय खातों की जानकारी सरकार को सौंपी गई है. भारत कुछ चुनिंदा देशों में से एक है जिन्हें ये जानकारी मिल रही है. हालांकि स्विस सरकार की तरफ से दी गई यह लिस्ट पूरी नहीं है और स्विस सरकार बाकी लोगों की लिस्ट को साल 2020 तक केंद्र सरकार को सौंपेगी.

बताया जा रहा है कि स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते शामिल हैं जो जांच के दायरे में हैं, इनमें भारत के कई खाते भी शामिल हैं. सरकार को यह जानकारी मिलने के बाद अब जांच ऐजेंसियां ऐसे खातों की जांच कर सकती है.