Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
31-Jul-2020 07:20 AM
MUMBAI : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की बिहार पुलिस द्वारा जांच से महाराष्ट्र सरकार में बेचैनी है. इस मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने आज कई स्थानों पर छानबीन की है. इस बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने बिहार पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस गलत कर रही है वे बिहार की पुलिस की गलत हरकतों की जांच करायेंगे.
क्या बोले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री
महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस की टीम ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही है वह गलत है. देसाई ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि जो भी सच्चाई सामने आई है वो रिकॉर्ड पर है. मुंबई पुलिस ने सभी जरूरी बयानों को दर्ज किया है. अगर अभी भी कुछ बाकी है तो मुंबई पुलिस वह काम करेगी.
लक्जरी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली है कि जांच के लिए मुंबई आयी बिहार पुलिस BMW और जगुआर जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है. मंत्री ने कहा कि अगर पत्रकारों के पास उन गाड़ियों की फुटेज है तो वो सरकार को इसे दें. सरकार इसकी जांच करायेगी.
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ये जांच करेगी कि बिहार पुलिस जिन लक्जरी गाड़ियों से घूम रही है उनका आत्महत्या के मामले से कोई लेना-देना है या नहीं. अगर बिहार पुलिस आधिकारिक ड्यूटी पर है, तो उन्हें आधिकारिक वाहन का उपयोग करना चाहिए था. ना कि किसी खास व्यक्ति की लक्जरी गाड़ी का.
बिहार पुलिस ने तेज की छानबीन
उधर मुंबई में जमी बिहार पुलिस की टीम ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की. पुलिस उनका बयान लेने उनके घर पहुंची. पुलिस ने लगभग एक घंटे का समय अंकिता के घर पर बिताया. इस दौरान अंकिता से सुशांत सुसाइड केस को लेकर कई सवाल पूछे गए. बिहार पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों से पूछताछ की है. इनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं.
बैंक में भी की गयी छानबीन
बिहार पुलिस की टीम ने उन बैंकों में भी छानबीन की जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट हैं. गौरतलब है कि सुशांत के पिता के के सिंह ने आरोप लगाया है कि सुशांत के एक अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रूपये निकाल लिये थे. सुशांत के क्रेडिट कार्ड से भी रिया ने काफी खर्च किया था. बिहार पुलिस की टीम बैंकों में छानबीन कर इसका ही पता लगा रही है.