सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
26-Jan-2026 11:35 AM
By FIRST BIHAR
Republic Day 2026: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर पर इस बार गणतंत्र दिवस का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए एक पर्यटक ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
पर्यटक अरुण अपने पूरे शरीर पर तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ था। उसके हाथ में ब्रह्मोस मिसाइल का एक छोटा मॉडल भी था और वह राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए “भारत माता की जय” के नारे लगा रहा था। इस दृश्य को देखकर लाल चौक पर मौजूद स्थानीय लोग और सुरक्षा बल भी कुछ देर के लिए ठहर गए।
अरुण ने कहा, “मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं वर्ष 2022 से लगातार यहां आ रहा हूं। यहां से मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह संदेश देना चाहता हूं कि आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार होते हुए भी देखता है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब यहां तिरंगा फहराना एक बड़ी चुनौती हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यहां तिरंगा फहराया। उस वक्त हालात अच्छे नहीं थे। मैं 2022 से अकेले यहां आता रहा हूं और लगातार तिरंगा लहराता रहा हूं।”
अरुण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के बाद इस ऑपरेशन में भूमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने सिंदूर की ताकत पूरी दुनिया को दिखाई। लाल चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अरुण के साहस और देशभक्ति की जमकर सराहना की। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस अनोखे दृश्य ने पूरे इलाके में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया।