अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Nov-2019 12:22 PM
DELHI: गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने का मुद्दा आज राज्यसभा में गरमाया. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला. कांग्रेस ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया.
कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया, तो जवाब में बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा. बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने इस मामले में किसी तरह की राजनीतिक से इनकार करते हुए कहा कि सिक्यॉरिटी कवर बदलने का फैसला अच्छी तरह हुई समीक्षा के बाद लिया गया है.
राज्यसभा में आनंद शर्मा ने कहा कि, 'सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से एसपीजी सिक्यॉरिटी वापस ले ली गई है. मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं. वहीं, सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं. हमें नहीं भूलना चाहिए कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की हत्या की गई थी. सरकार पर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है.'