बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल
23-Sep-2019 11:26 AM
DELHI: INX मीडिया मामले में जेल की हवा खा रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की. तिहाड़ जेल जाकर दोनों नेताओं ने पी चिदंबरम से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा.
इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने भी तिहाड़ जेल जाकर पिता से मुलाकात की. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनक्स मीडिया केस में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कुछ दिनों तक चिदंबरम CBI की रिमांड पर रहे और फिर उन्हें 5 सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया.
पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस हमेशा बीजेपी पर निशाना साधती रही है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पी चिदंबरम से बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी इस मसले पर बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा था.