BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
04-May-2020 12:47 PM
DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में शराब दुकान खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शराब खरीदने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ गयी कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ तितर-बितर करने के बाद पुलिस ने शराब दुकान को बंद करा दिया और भीड़ कम होने तक दुकान नहीं खोलने की बात कही है।
शराब खरीदने के लिए दुकानों पर सैकड़ों लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी है। शराब के आगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की उज्जियां उड़ा रहे हैं। न चेहरे पर मास्क है न और डर है। सबकी चाहत है कि शराब और बीयर की बोतल जल्द ही हाथ में आ जाए। आज जब दुकानें खुलीं तो सुबह आठ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें शराब की दुकानों के आगे लग गईं। इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई नज़र आई। कई जगह 2-2 किमी. लंबी लाइनें लगी थीं। इसी के चलते अब दिल्ली पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद करवा दिया है। क्योंकि भीड़ बेकाबू हो रही थी। कश्मीरी गेट के पास पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा।
बता दें कि देशभर में आज से लॉकडाउन में लोगों को रियायत दी गयी है। इन रियायतों में शराब की दुकान खोलने में भी छूट मिली है। शराब की दुकान खुलने से पहले ही कई राज्यों में लंबी लंबी लाइनें लगी गई है। लोग शराब खरीदने के लिए सुबह से ही लाइन में लग चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कर्नाटक के बैंगलुरू सहित देश के अन्य जगहों पर लोग सुबह से ही कतार में लगे चुके हैं। इन सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट जोन को छोड़कर सभी जगहों पर दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि मंत्रालय ने इसके लिए कुछ नियम लागू किए हैं। राजधानी दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, लखनऊ, राजस्थान और एमपी सहित सभी राज्यों में शराब दुकान आज से खुल सकेंगी।