अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Nov-2019 07:14 AM
DELHI: महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी ड्रामे के बाद सरकार गठन पर तस्वीर साफ होती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुई बैठक में शिवसेना के साथ सरकार गठन पर सहमति बन गई है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में शिवसेना से भी फोन पर बात की गई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन पर हामी भर दी है. एनसीपी के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है. इससे साफ हो गया है कि जल्द शिवसेना..एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी.
वहीं आज एक बार फिर दोपहर 2 बजे कांग्रेस और NCP की साझा बैठक होगी. इससे पहले दोनों दल अपने-अपने नेताओं से मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर एलान किया जा सकता है.
बैठक के बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'कांग्रेस और एनसीपी के नेता आज अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद फिर हम मिलेंगे और सारी शर्तों को पूरा करेंगे. उसके बाद परसों हम महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है. शुक्रवार को मुंबई में साझा एलान किया जाएगा.'