बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
23-Nov-2019 10:21 AM
MUMBAI: महाराष्ट्र की सियासत आज कुछ ऐसे बदली जिसकी कल्पना भी किसी ने भी नहीं की थी. एक ओर शिवसेना सूबे में सरकार बनाने का सपना देख रही थी, दूसरी ओर बीजेपी ने रातों रात बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना को इस गठबंधन की खबर तक नहीं लगी. आज सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई वहीं अजीत पवार डिप्टी सीएम बने.
वहीं महाराष्ट्र में कमल खिलने पर शिवसेना बौखला गई है. शिवसेना ने अजीत पवार पर अटैक करते हुए कहा है कि अजीत पवार ने रात के अंधेरे में डाका डाला है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कल रात अजीत पवार बैठक में मौजूद थे, लेकिन नजर नहीं मिला रहे थे. उनकी बॉडी लैंग्वेज भी अलग थी.
संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार वकील से बात करने के बहाने बाहर चले गए थे और उसके बाद उनका फोन बंद हो गया था. संजय राउत ने अजीत पवार पर शरद पवार को धोखा देने का आरोप लगाा है. उन्होंने कहा कि यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है. अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोंपा है, जनता उन्हें और बीजेपी को सबक सिखाएगी.