मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
17-Sep-2025 02:11 PM
By First Bihar
DESK: विश्वकर्मा पूजा के दिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देशभर से लोग पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं लोग दे रहे हैं। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी को 75 वें जन्मदिन की बधाई दी है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये यह शुभकामनाएं दी है। शाहरुख खान के अलावे बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के अन्य लोग भी बधाई संदेश दे रहे हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि आप इस उम्र में भी अपनी एनर्जी से लोगों को पीछे छोड़ देते हैं। आपकी कहानी प्रेरणा देने वाली है।
किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख आगे कहते हैं कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आपकी जो कहानी है कि एक छोटे से शहर से निकलकर आपने दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है, वह सभी को प्रेरणा देने वाली है। इस कहानी में आपका अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है। सच तो ये है कि 75 साल की उम्र में जो आपकी एनर्जी है, उससे आप हम जैसे जवान लोगों को पीछा छोड़ देते हैं। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, मजबूत रहें और खशहाल रहें।
शाहरुख खान ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "75 की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे जवानों को भी पीछे छोड़ देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश रहें।"#ShahRukhKhan #PMModi #HappyBirthdayModi #ModiAt75 #Bollywood #BJP #India pic.twitter.com/sxesicIc14
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 17, 2025