ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / india / सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के और लड़कियां

26-Feb-2021 01:12 PM

DESK:  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान ढाबे के मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान ढाबे की मालकिन भागने में सफल रही। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 


पंजाब के रोपड़ स्थित एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा हुआ। DSP वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से इसकी बात की सूचना मिल रही थी कि ढाबे में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। आए दिन यहां लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। कई लड़कियों को भी यहां लाया जा रहा है।



इस बात की सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। जिसके बाद एक पुलिस के जवान को ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा गया। जब इस संबंध में वह ढाबे के मैनेजर से देह व्यापार को लेकर पैसे दे रहा था और सौदा तय कर रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया और मौके से मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ढाबे से 8 लड़कियों और 2 लड़कों को भी धर दबोचा गया। देह व्यापार मामले में पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि धाबे की मालकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। पकड़ी गई लड़कियों में एक बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले की रहने वाली है जबकि पकड़े गए लड़के रोपड़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।