अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला
06-Nov-2020 01:09 PM
DESK : सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामला मध्य प्रदेश के खरगोन की है. जहां इंदौर से एक परिवार जाम घाट घूमने आया था, तभी सेल्फी लेने के दौरान एक महिला खाई में जा गिरी. छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से निकाला गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले विकास बाहेती अपनी पत्नी नीतू और बेटी के साथ खरगोन के जाम घाट घूमने आए थे. जाम गेट घूमने के बाद गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में वे लोग सेल्फी लेने लगे, तभी घाट के मुहाने पर सेल्फी लेते समय नीतू का पैस फिसल गया और वह 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी.
यह देख पति के होश उड़ गये. नीतू के परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मंदिर मंडलेश्वर थाना इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गहरी खाई में महिला की तलाश की शुरू की गई. करीब छह घंटे की तलाश के बाद महिला का शव खाई के घने जंगलों में मिला. शव को लकड़ी से बांधकर खाई से बाहर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्या हादसा लग रहा है.