Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव
18-Feb-2026 03:18 PM
By First Bihar
DESK:पबजी खेलते-खेलते प्यार होने के बाद पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पति सचिन मीणा के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले करीब 11 महीने पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। अब बेटे को जन्म दी है।
सीमा अपने पहले पति से चार बच्चों की मां हैं। वह वर्ष 2023 में पाकिस्तान के कराची से उन चारों बच्चों को लेकर भारत आई थीं। सीमा हैदर और सचिन के घर फिर किलकारी गूंजी है, सीमा ने छठे बच्चे को जन्म दिया। अब सचिन से जन्मे दूसरे बच्चे के बाद एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि इन बच्चों की नागरिकता क्या होगी। बता दें कि सचिन से सीमा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है।
सीमा हैदर और उनके पहले पति से जन्मे चारों बच्चों की नागरिकता पाकिस्तानी है। सीमा ने अपने और बच्चों के लिए भारतीय नागरिकता की मांग करते हुए राष्ट्रपति के समक्ष याचिका दायर की थी, जिस पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। दूसरी ओर, सचिन से जन्मे बच्चों की नागरिकता भी कानूनी पेच में उलझी दिखाई दे रही है।
नागरिकता कानून क्या कहता है?
भारत में नागरिकता के नियम मुख्य रूप से Citizenship Act 1955 के तहत तय किए गए हैं। समय-समय पर इसमें संशोधन भी हुए हैं। जन्म के आधार पर नागरिकता पाने के लिए यह शर्त है कि बच्चे के जन्म के समय माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक हो और दूसरा “अवैध प्रवासी” न हो।
सचिन मीणा भारतीय नागरिक हैं, जिससे एक शर्त पूरी होती है। लेकिन सीमा हैदर भारत में नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा के प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं और फिलहाल जमानत पर हैं। बच्चों के जन्म तक उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं हुई थी। इसी वजह से उनके बच्चों की नागरिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रुद्र विक्रम सिंह का कहना है कि बच्चों को नागरिकता तभी मिल सकती है, जब यह साबित हो जाए कि सीमा वैध तरीके से भारत आई थीं। कानून की धारा 3 के अनुसार, यदि माता या पिता में से एक भारतीय नागरिक हो और दूसरा अवैध रूप से भारत में न रह रहा हो, तभी जन्म से नागरिकता मिलती है। उनका कहना है कि यदि सीमा वीजा लेकर भारत आई होतीं या बच्चों के जन्म से पहले उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी।
वहीं, सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह का दावा है कि सीमा और सचिन के दोनों बच्चे भारतीय हैं और उनके जन्म प्रमाण पत्र भी जारी हो चुके हैं। उनका तर्क है कि सचिन भारतीय नागरिक हैं और सीमा उनकी पत्नी हैं, इसलिए बच्चों को भारतीय नागरिक माना जाना चाहिए। हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि किसी विदेशी नागरिक को केवल भारतीय नागरिक से विवाह करने भर से स्वतः भारतीय नागरिकता नहीं मिलती। यही कारण है कि यह मामला अब भी कानूनी व्याख्या और सरकारी निर्णय पर निर्भर है।