BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
24-Sep-2019 02:20 PM
SURAT: देश में छाई आर्थिक मंदी का साइड इफेक्ट अब कारोबारियों पर भी दिखने लगा है. दिवाली पर अपने इम्पलॉइज को बोनस के रूप में महंगी गाड़ियां और फ्लैट देने वाले हीरों के मशहूर बिजनेसमैन इस बार कोई भी गिफ्ट नहीं देने वाले हैं.
हीरों के शहर सूरत के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी इस साल दिवाली पर बोनस और गिफ्ट्स से महरूम रहेंगे. हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में कार, ज्वैलरी और फ्लैट देने वाले मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने बोनस देने से इस बार इनकार कर दिया है. हीरा उद्योग में मंदी को देखते हुए सावजी ढोलकिया ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. ढोलकिया ने कहा कि हीरा उद्योग साल 2008 की मंदी से भी ज्यादा भीषण मंदी से गुजर रहा है.
2011 से हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने वाले सावजी ढोलकिया ने कहा कि, ‘जब पूरा उद्योग मंदी का शिकार है तो हम कैसे गिफ्ट का खर्च उठा दे सकते हैं? हम हीरा कर्मचारियों की आजीविका को लेकर ज्यादा चिंतित हैं.' उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने में हीरा उद्योग से 40 हजार लोगों की नौकरियां गई हैं. इसके साथ ही जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी 40 फीसदी तक घटा दी गई है. लिहाजा वह इस साल कर्मचारियों को बोनस नहीं देंगे.