ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / india / संसद का मानसून सत्र आज से, मोदी सरकार को अग्निपथ पर चलना होगा

संसद का मानसून सत्र आज से, मोदी सरकार को अग्निपथ पर चलना होगा

18-Jul-2022 07:06 AM

DELHI : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए सधी हुई रणनीति के साथ सदन में उतरेगा। मानसून सत्र के दौरान अग्नि परियोजना के साथ-साथ देश में बढ़ती हुई महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलना है और इस दौरान कुल 18 बैठकें होंगी। मानसून सत्र के दौरान सरकार की तरफ से 24 विधेयक पेश किए जाएंगे। 


मानसून सत्र की शुरुआत के पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया था। इस सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों की तरफ से कुल 25 ऐसे मुद्दे रखे गए जिस पर सदन में चर्चा की मांग की गई। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हुए थे और इसे लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। संसद का मानसून सत्र इस लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है कि देश के अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का चुनाव इसी दौरान पूरा करा लिया जाएगा। 


मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने जो रणनीति बनाई है उसमें सरकार को घेरने के लिए अग्निपथ योजना सबसे ऊपर है। सरकार को इससे योजना के खिलाफ विपक्ष का विरोध सदन में झेलना होगा, इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला भी विपक्ष उठाएगा। राहुल गांधी सोनिया गांधी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की नकेल को लेकर कांग्रेस से इस मसले पर सदन में जबरदस्त हंगामा खड़ा कर सकती है। साथ ही साथ मानसून सत्र के दौरान बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे छाए रहेंगे सरकार की तरफ से कुल 32 विधेयकों को संसद में चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 14 विधेयक तैयार हैं। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार आनन-फानन में कई विधेयकों को पारित करवाने की कोशिश करेगी जबकि इसके लिए सदन के सदस्यों को चर्चा का वक्त मिलना चाहिए।